Tuesday, 29 Sep 2026

बिहार में एक और पुल गिरा, सारण में गंडक नदी पर बना पुल हुआ ध्वस्त

सारण (03 जुलाई 24)। बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज सारण जिले के जनता बाजार ढ़ोढस्थान मंदिर के पास गंडक नदी पर बना पूल अचानक गिर गया। हालांकि पुल गिरने के समय उक्त पुल पर आवागमन नहीं हो रहा था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रसिद्ध ढ़ोढस्थान मंदिर के समीप गंडक नदी के उपर बना पुल अचानक ध्वस्त हो गया। इस घटना के बाद उक्त स्थान से पैदल रास्ता पार करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि ढ़ोढस्थान मंदिर के निकट गंडक नदी पर बने ब्रिटिश कालीन पुल के निकट 2004 में समानांतर पुल बनाया गया था, ब्रिटिश कालीन पूल ज्यो का त्यों है, जबकि बाद में बना पुल आज ध्वस्त हो गया। दरअसल, इन दिनों नदी के तट की सफाई का कार्य चल रहा है। नदी की सफाई के बाद पुल कमजोर हो गया था और आज जब नदी में पानी आया तो पुल भरभरा कर गिर गया। पुल गिरने की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!