Wednesday, 30 Sep 2026

बिहार में फिर एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या

पटना (10 जुलाई 25)। बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज हत्या की खबर सामने आई है। रानीतालाब थाना क्षेत्र के धाना गांव में एक बालू कारोबारी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कारोबारी गांव के पास स्थित एक बगीचे में टहल रहे थे। उसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही कारोबारी की मौत हो गई।

Tags:

Follow us

This question is not available..!