Saturday, 03 Oct 2026

बिहार में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल चलेगा: सम्राट चौधरी

पटना (16 अप्रैल 26)। बिहार को आज अपना नया सीएम मिल गया है। सम्राट चौधरी ने आज सुबह पीएम पद के लिए शपथ ग्रहण की है। सीएम बनते ही सम्राट ने साफ किया है कि वे जल्द से जल्द काम शुरु करेंगे और राज्य में 'मोदी-नीतीश मॉडल के आधार पर ही शासन चलाया जाएगा। नितीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद अब बिहार की जिम्मेदारी भाजपा के नेतृत्व में आ गई है। नए सीएम सम्राट चौधरी ने शपथ ग्रहण के बाद पटना स्थित लोकभवन में कार्यभार संभाला। इस दौरान बाहर समर्थकों द्वारा नारेबाजी भी की गई, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि राज्य का विकास पूर्व में स्थापित नीति और मॉडल के अनुसार ही आगे बढ़ाया जाएगा।

सीएम सम्राट चौधरी को इस नए काम में सहयोगियों का समर्थन मिला है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम माझी ने भरोसा जताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो विकास मॉडल बना, उसे आगे बढ़ाते हुए सम्राट चौधरी संभावित कमियों को दूर करेंगे और बिहार को नई दिशा देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका रही है। इसके अलावा बीजेपी नेता दिलीप जैसवाल ने भी सीएम का समर्थन करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में राज्य विकास की ओर जाएगा। बिहार में NDA की सरकार है, लेकिन यह पहली बार है जब राज्य में BJP का CM बना है। इससे पहले विधानसभा चुनाव के बाद CM पद नितीश कुमार के पास ही था। जबकि सम्राट ने डिप्टी सीएम के पद पर थे। नए सीएम बनने के बाद विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राजनीतिक जानकारों का ऐसा मानना है कि, सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के करीबी हैं और भरोसेमंद नेता माना जाता रहा है। साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा हैकि पहले भी कई बार ऐसे संकेत दिए गए हैं कि भविष्य में वे राज्य की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!