Thursday, 08 Oct 2026

बीजापुर में नक्सली हमला, एक जवान शहीद, तीन घायल

बीजापुर (18 अगस्त 25)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि की।

यह घटना रविवार को बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई। जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सोमवार की सुबह अचानक बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। इस हमले में दिनेश नाग नामक जवान शहीद हो गए जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया है कि घायल जवानों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और अब बेहतर इलाज के लिए व्यवस्था की जा रही है। इससे पहले 7 अगस्त को भी बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली थी। उस समय 24 लाख रुपये के इनामी सहित 9 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। साथ ही मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराया गया था।

Tags:

Follow us

This question is not available..!