Tuesday, 29 Sep 2026

बीटेक, एमटेक, पीएचडी स्कॉलर्स के लिए इंडिया एआई फेलोशिप

नईदिल्ली (25 सितंबर 24)। इंडिया एआई- इंडिपेंडेंट बिजनेस डिवीजन (आईबीडी) इंडियाएआई फेलोशिप के लिए बी.टेक और एम.टेक विद्यार्थियों के नामांकन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इसके अलावा, इंडियाएआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में शोध करने वाले नए पीएचडी प्रवेश लेने वालों के लिए इंडियाएआई फेलोशिप में भाग लेने के उद्देश्य से अपनी स्वीकृति साझा करने के लिए शीर्ष 50 नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंक वाले अनुसंधान संस्थानों को भी आमंत्रित कर रहा है। इंडियाएआई फेलोशिप के लिए इंडियाएआई द्वारा उन सभी बी.टेक और एम.टेक विद्यार्थियों से नामांकन आमंत्रित किए जाते हैं, जो एआई के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। यह फेलोशिप एक तरह से किसी भी मौजूदा फेलोशिप की पूरक होगी और इस फेलोशिप कार्यक्रम की अवधि बी.टेक विद्यार्थियों के लिए एक वर्ष तथा एम.टेक विद्यार्थियों के लिए दो वर्ष होगी।

विद्यार्थी इस वेब लिंक पर जाकर 30 सितंबर, 2024 तक निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार अपना नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं -https://indiaai.gov.in/article/proforma-for-submission-of-nominations-for-indiaai-fellowship-under-the-indiaai-mission  

इंडियाएआई शीर्ष 50 नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंक वाले अनुसंधान संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में शोध करने वाले पूर्णकालिक पीएचडी छात्र-छात्राओं को फेलोशिप की पेशकश कर रहा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!