अहमदाबाद (05 नवंबर 24)। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के दौरान हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। कॉन्क्रीट के भारी मलबे में मजदूर फंस गए। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। पांच से ज्यादा मजदूर दबे होने की जानकारी आ रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। यह हादसा वासद नदी के पास चल रहे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में हुआ।