नईदिल्ली (14 अगस्त 24)। बेरोजगारी और आर्थिक विकास की कमी के कारण अब न्यूज़ीलैंड से वहां के नागरिक और प्रवासी पलायन करने लगे हैं। स्टैटिस्टिक्स न्यूजीलैंड द्वारा जारी किए गए डाटा से पता चला है कि जून 2024 तक 131,200 लोग न्यूज़ीलैंड छोड़ चुके हैं, जो कि किसी भी वार्षिक अवधि के लिए एक रिकॉर्ड संख्या है। डाटा से पता चलता है कि देश छोड़ने वालों में से 80,174 नागरिक हैं, जो कि कोविड-19 महामारी से पहले पलायन करने वालों की संख्या से लगभग दोगुना हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक पलायन करने वाले ज्यादतर लोग आस्ट्रेलिया की ओर रुख कर रहे हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था संघर्ष कर रही है, क्योंकि केंद्रीय बैंक ने 1999 में आधिकारिक नकद दर शुरू किए जाने के बाद से अब तक की सबसे आक्रामक नकद दरों में 521 आधार अंकों की वृद्धि की है। ब्याज दरें ऊंची बनी रहने के कारण भी लोगों ने देश छोड़ने का निर्णय लिया है। स्टैट्स एनजेड के अनुसार, मार्च 2024 की तिमाही में न्यूज़ीलैंड में बेरोज़गार व्यक्तियों की संख्या 31,000 बढ़ गई थी, जिससे बेरोजगारी दर 4.3% हो गई। बताया जा रहा है कि यह बेरोजगारी दर पिछली तिमाही के 4 प्रतिशत से ऊपर है। यह मार्च 2023 की तिमाही के 3.4% से 0.9 प्रतिशत अधिक है। युवा पेशेवरों और स्नातकों ने भी छोड़ा देशस्टैट्स एनजेड ने ऑस्ट्रेलिया के साथ प्रवास पर अनंतिम डाटा भी जारी किया था। इसने दिखाया कि सितंबर 2023 तक के वर्ष में न्यूजीलैंड के 53% नागरिक ऑस्ट्रेलिया चले गए।