Wednesday, 30 Sep 2026

बैंकों की हड़ताल टली, 24-25 मार्च को खुलेंगे बैंक

मुंबई (23 मार्च 25)। फ़िलहाल बैंकों की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल स्थगित हो गई है। यूनाइडटेड फोरम ऑफ यूनियंस की ओर से प्रस्तावित 24 मार्च और 25 मार्च को प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा की है। सरकार और बैंक यूनियन के बीच बैठक के बाद मिले आश्वासन के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है।  

यूनाइडेट फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से आगामी 24 और 25 मार्च को प्रस्तावित देश व्यापी हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य श्रमायुक्त नई दिल्ली की मध्यस्थता में शुक्रवार को बैठक हुई।  बैंक में वित्त मंत्रालय की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद बैंक यूनियन ने हड़ताल को स्थगित करने का फैसला किया। बैठक में वित्त मंत्री और वित्त सचिव के साथ पांच दिवसीय बैंकिंग के मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में इंडिया बैंक एसोसिएशन और वित्तीय सेवा विभाग के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!