Monday, 05 Oct 2026

बॉर्डर पर की गोलीबारी, भारत ने दिया जवाब

जम्मू (27 अप्रैल 25)। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है जिसके चलते पाकिस्तानी सेना ने 24 घंटे में दूसरी बार नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है। भारतीय सेना के मुताबिक 25 एवं 26 अप्रैल की मध्यरात्रि को कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से विभिन्न पाकिस्तानी सेना चौकियों द्वारा बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई, जिसका भारतीय सैनिकों ने भी उचित जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी के घायल अथवा हताहत होने की सूचना नहीं है। श्रीनगर में मौजूद एक रक्षा अधिकारी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले पाक सेना की तरफ से 24 व 25 अप्रैल की मध्य रात्रि को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था।

Tags:

Follow us

This question is not available..!