Wednesday, 30 Sep 2026

ब्रजमंडल यात्रा: नूंह में INTERNET सेवाएं स्थगित की

नूंह (21 जुलाई 24)। हरियाणा के नूंह जिले में 22 जुलाई सोमवार को ब्रजमंडल यात्रा निकली जाएगी। इस यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से निकलवाने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने नूंह जिले के अधिकार क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए 21  से 22 जुलाई तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश दिया गया है। गृह विभाग के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किया है कि वॉयस कॉल को छोड़कर पूरे नूंह जिले में सभी प्रकार की इंटरनेट सेवाएं बंद रहेगी। सावन में होने वाली ब्रजमंडल यात्रा के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। नूंह में 21 जुलाई शाम 6 बजे से 22 जुलाई तक एक दिन के लिए इंटरनेट बंद रहेगा। हरियाणा के गृह सचिव ने ऑर्डर जारी किए हैं। गौरतलब है कि बीते साल नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें कई जानें चली गई थी और बड़े स्तर पर जानमाल का नुकसान हुआ था। वहीं इस साल 22 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा निकाली जाएगी। ये यात्रा के नल्हड़ के शिव मंदिर तक जाएगी। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!