नईदिल्ली (07 अगस्त 24)। बांग्लादेश में अशांति के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्थिति बेहद असुरक्षित हो गई। उन्होंने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी सरकार के पतन के बाद, शेख हसीना ने भारत की ओर रुख किया और फिलहाल वे भारत में कड़ी सुरक्षा के बीच एक अज्ञात स्थान पर रह रही हैं। इस बीच, शेख हसीना को अमेरिका ने भी एक बड़ा झटका दिया है। अमेरिका ने उनके वीजा को रद्द कर दिया है, जिससे उनकी अमेरिका में शरण लेने की संभावनाएं समाप्त हो गई हैं। ब्रिटेन ने भी शेख हसीना को अस्वीकार कर दिया है। खबरें आ रही हैं कि शेख हसीना लंदन जाने का इरादा रखती थीं, लेकिन ब्रिटेन सरकार ने संकेत दिया है कि वे किसी संभावित कानूनी जांच के खिलाफ वहां सुरक्षा नहीं प्राप्त कर सकतीं। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा कि बांग्लादेश में हाल की हिंसा और नुकसान की स्वतंत्र और पूर्ण जांच की जानी चाहिए।