Wednesday, 30 Sep 2026

भगवान श्रीराम संपूर्ण समाज को साथ लेकर चले: मुख्यमंत्री

भोपाल (13 अक्टूबर 24)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दशहरा का पावन पर्व भगवान श्रीराम की उस कार्यशैली और आदर्शों को सामने लाता है, जिसमें उन्होंने बिना साधनों के समाज को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष का दशहरा इसलिए अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि 500 वर्ष के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं। मध्यप्रदेश में इस वर्ष दशहरे पर पूरे प्रदेश में शस्त्र-पूजन के कार्यक्रम हुए हैं। हम विजयादशमी पर लोकमाता अहिल्यादेवी के लोक कल्याणकारी कार्यों का स्मरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज भोपाल के बिट्टन मार्केट में अरेरा राजधानी उत्सव समिति के दशहरा उत्सव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामलीला का अंश भी देखा। उन्होंने भगवान श्रीराम के स्वरूप की आराधना कर उनका राजतिलक किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहाकि विजयादशमी पर्व समारोह के निरंतर 46 वर्ष इस समिति की सक्रियता का उदाहरण हैं। स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल ने यह प्रकल्प प्रारंभ किया था। समिति द्वारा कुशलतापूर्व विजयादशमी पर्व मनाने की परम्परा निभाई जा रही है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!