Wednesday, 30 Sep 2026

भाजपा आतंकवादी पार्टी, खरगे का पलटवार

नईदिल्ली (13 अक्टूबर 24)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा को 'आतंकवादी पार्टी' बताया है। यह टिप्पणी हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजों के संदर्भ में की गई है, जिसमें कांग्रेस की हार हुई। मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने बयान में कहा कि भाजपा की विचारधारा आतंकवाद जैसी है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि कांग्रेस अर्बन नक्सल की पार्टी है. उनकी पार्टी ही आतंकी पार्टी है, लिंचिंग करते हैं, मारते हैं, एससी के लोगों के मुंह में पेशाब करते हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों पर बात करते हुए खरगे ने कहा कि पूरा देश बोल रहा था कि कांग्रेस जीतेगी, बीजेपी की लीडरशिप भी बोल रही थी। ऐसा कौन सा फैक्टर है, जो कांग्रेस को हराया?

खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा में हार के कारणों का पता लगाने पर विशेष ध्यान दे रही है। साथ ही उन्होंने इस संभावना से इनकार किया कि उत्तरी राज्य के नतीजों का असर आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘हम विश्लेषण कर रहे हैं। राहुल गांधी और अन्य नेताओं के साथ मैंने कुछ दिन पहले बैठक की थी और हमें बूथवार रिपोर्ट मिल रही है। हमारे कार्यकर्ताओं के स्तर पर क्या गलती हुई, हमारे नेताओं की भूमिका क्या है और क्या हुआ, इन सब पर हमें बूथवार रिपोर्ट मिल रही है। इसके आधार पर हम विश्लेषण करेंगे और आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला लेंगे।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!