Monday, 28 Sep 2026

भाजपा को झटका: एम्बुलेंस मैन' जितेन्द्र शंटी आप में शामिल

नईदिल्ली (06 दिसंबर 24)। सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जितेन्द्र सिंह शंटी गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। जितेन्द्र शंटी साल 2013 में भाजपा से विधायक रह चुके हैं। जितेन्द्र का आप में जाना बीजेपी के लिए एक झटका माना जा रहा है। जितेन्द्र सिंह शंटी शहीद भगत सिंह सेवा दल (एसबीएस) फाउंडेशन के संस्थापक भी हैं। पार्टी में आधिकारिक रूप से शामिल होने पर केजरीवाल ने कोविड-19 महामारी के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान समाज में जितेन्द्र सिंह शंटी के महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में शंटी के समर्पण और प्रयासों पर प्रकाश डाला तथा सार्वजनिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। केजरीवाल ने इस बात पर जोर दिया कि शंटी के पार्टी में शामिल होने से आम आदमी पार्टी (आप) की ताकत बढ़ेगी। केजरीवाल ने कहा, 'उन्हें 'एम्बुलेंस मैन' के नाम से जाना जाता है...मुझे बताया गया है कि उन्होंने 70,000 से अधिक शवों का सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार कराया है। कोविड काल में जब लोग अपने परिवार के सदस्यों के शव लेने में हिचकिचा रहे थे, तब उन्होंने शव स्वीकार किए और अंतिम संस्कार किया। वह भी कोविड का शिकार हो गए। यहां तक ​​कि जब उनके परिवार को कोविड हुआ, तब भी उन्होंने अपना मिशन जारी रखा। इसके लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया...वह लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं...उनके शामिल होने से आप को मजबूती मिलेगी।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!