नईदिल्ली (18 जुलाई 24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं। नरेंद्र मोदी यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी का स्वागत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटका पहनाकर किया। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी की यह वन-टू-वन मीटिंग है। इसके अलावा वो आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दे सकते हैं।
बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। 2019 के मुकाबले 2024 में बीजेपी को 63 सीटों का नुकसान हुआ है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 303 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि इस बार यानी 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सिर्फ 240 सीटों पर ही जीत मिली है। इसके बाद बीजेपी में प्रदेश स्तर पर समीक्षाओं का दौर जारी है। बीजेपी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है, जहां 2019 में बीजेपी के पास गठबंधन में 80 में से 62 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार बीजेपी गठबंधन को सिर्फ 36 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र में भी बीजेपी को झटका लगा है।