देहरादून (05 अप्रैल 25)। उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने अपने 18 नेताओं को नए दायित्व सौंपे हैं, जिनमें विभिन्न समितियों और परिषदों के उपाध्यक्ष पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद इन नामों की घोषणा की गई है। यह कदम राज्य में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद नामों की लिस्ट फाइनल की गई।
इसके अनुसार गीता रावत राज्यस्तरीय सतर्कता समिति की अध्यक्ष, बलवीर घुनियाल उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति, सुरेन्द्र मोघा उपाध्यक्ष, पशु कल्याण बोर्ड, भुवन विक्रम डबराल उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति, सुभाष बड़थ्वाल उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद, पुनीत मित्तल उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद, गिरीश डोभाल उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद, गीता राम गौड़ उपाध्यक्ष, जनजाति सलाहकार परिषद,
डॉ. जयपाल उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति, देशराज कर्णवाल उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति और अजीत चौधरी को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग बनाया गया है। इसके अलावा, कुछ और नेताओं को भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं, जिनमें शंकर कोरंगा, प्रताप सिंह पंवार, महेश्वर सिंह महरा और अन्य शामिल हैं। इन नेताओं को विभिन्न समिति और परिषदों का उपाध्यक्ष या सह-अध्यक्ष बनाया गया है।