Thursday, 01 Oct 2026

भाजपा विधायक सहित 16 लोगों पर यौन उत्पीड़न व जमीन हड़पने का केस

बदायूं (15 दिसंबर 24)। भाजपा विधायक सहित 16 लोगों पर यौन उत्पीड़न और करोड़ों की जमीन हड़पने के मामले मे कोर्ट के आदेश से मामला दर्ज होगा। पीड़ित ने ACJM-2 की अदालत में न्याय की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज कर जाँच करने के आदेश दिए हैं। वहीं भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र किया जा रहा है। दरअसल, बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरीश शाक्य और उनके दो भाइयों सहित कुल 16 लोगों पर ललित नाम के व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि, विधायक और उनके साथियों ने उसकी जमीन हड़पने को लेकर उसे प्रताड़ित किया। विधायक से 80 लाख रुपया बीघा जमीन का रेट तय हो गया था। उसकी कुल 17 बीघा जमीन की बात हुई थी, लेकिन विधायक जबरदस्ती जमीन का एग्रीमेंट करवाना चाह रहे थे। मना करने पर उन लोगों ने घर पर बुला कर युवक की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि उसके ऊपर पुलिस से फर्जी केस दर्ज करवाकर जेल भिजवा देगा। वहीं पीड़ित ने इस आशय का एक प्रार्थना पत्र न्यायलय में दिया। जिसपर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ने एक आदेश जारी करते हुए थाना सिविल लाइन को यह आदेश दिया कि सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच करे और दस दिन में कोर्ट को पूरी कार्यवाही से अवगत कराएं। वहीं पूरे मामले पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य का कहना है कि उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र किया जा रहा है। इससे पूर्व जिस व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र दिया है उसके द्वारा रजिस्ट्री में जाकर लगभग 60 बैनामे  किए गए हैं। अगर मैं किसी प्रकार का दवाब बना रहा था तो वह बार-बार रजिस्ट्री जाकर बैनामा कैसे कर सकता है। यह पूरा मामला मेरी राजनीतिक छवि को धूमिल करने का है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष ने जो यौन शोषण के आरोप लगाये हैं  उसके बाद दिये गये प्रार्थना पत्र में इस घटना का कोई जिक्र नही है। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!