Sunday, 04 Oct 2026

भाजपा विधायक हार्डिया ने अपने ही सिस्टम को कोसा!

इंदौर (19 मई 26)। इंदौर में भीषण जल संकट अब बीजेपी के लिए भी मुश्किल खड़ी करता दिखाई दे रहा है। शहर में पानी को लेकर बढ़ते हाहाकार के बीच अब सत्ता पक्ष के नेता ही नगर निगम और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने लगे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी विधायक महेंद्र हार्डिया महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मौजूदगी में ही व्यवस्थाओं पर जमकर नाराज हो गए और गुस्से में कार्यक्रम बीच में छोड़कर चले गए।

विधायक महेंद्र हार्डिया ने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि शहर में बने हालात निगम की अव्यवस्था का नतीजा हैं। सिस्टम की खामियों की वजह से शहर में जलसंकट और बढ़ा है। इसके अलावा विधायक हार्डिया ने नगर निगम के अधिकारियों पर विधानसभा 5 के साथ भेदभाव का भी आरोप लगाया है। जलसंकट को लेकर बीजेपी के भीतर उठ रही नाराजगी सिर्फ विधायक महेंद्र हार्डिया तक सीमित नहीं रही। बीजेपी पार्षद प्रणव मंडल ने भी सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए माना कि व्यवस्थाओं में खामियां हैं और इसी वजह से जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। बीजेपी नेताओं के लगातार सामने आ रहे बयानों ने यह साफ कर दिया है कि जल संकट अब राजनीतिक मुद्दे से आगे बढ़कर सत्ता पक्ष के लिए भी बड़ी चुनौती बन चुका है। जनता की बढ़ती नाराजगी के बीच अब बीजेपी नेताओं का खुलकर सिस्टम पर सवाल उठाना कई मायनों में अहम माना जा रहा है। साथ ही महापौर और नगर निगम के जिम्मेदारों पर भी सवाल उठ रहे है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!