Tuesday, 29 Sep 2026

भाभीजी घर पर हैं' के अदाकार फिरोज खान का निधन

बदायूं (24 मई 24)। भाभीजी घर पर हैं में अमिताभ बच्चन की नकल करने वाले एक्टर फिरोज खान का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है। इससे पहले फिरोज खान कई शो और फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जैसे जीजा जी छत पर हैं, साहेब बीबी और बॉस, हप्पू की उल्टन पल्टन और शक्तिमान। फिरोज खान बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करके मशहूर हुए थे। वो उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से ताल्लुक रखते थे। उनकी मौत बदायूँ  में उनके आवास पर हुई है। मिमिक अदाकार फिरोज खान 'भाभीजी घर पर हैं' में अपने शानदार अदाकारी और अमिताभ बच्चन की नकल करने के लिए जाने जाते थे। फिरोज ने कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया है। उन्हें 'भाबीजी घर पर हैं', 'जीजा जी छत पर हैं', 'साहेब बीबी और बॉस', 'हप्पू की उलटन पलटन' और 'शक्तिमान' में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने सिंगर अदनान सामी के सुपरहिट अल्बम 'थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे' समेत कई फिल्मों में भी काम किया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!