Thursday, 01 Oct 2026

भारतीय अमेरिकी अल्पसंख्यकों के लिए AIAM का गठन, मोदी को ग्लोबल पीस अवार्ड

वाशिंगटन (23 नवंबर 24)। एसोसिएशन ऑफ इंडियन अमेरिकन माइनॉरिटीज (AIAM), एक नया गैर-सरकारी संगठन, शुक्रवार को मैरीलैंड के स्लिगो सेवेंथ-डे एडवेंटिस्ट चर्च में लॉन्च किया गया। इस संगठन का उद्देश्य संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय अमेरिकी अल्पसंख्यक समुदायों को एकजुट करना और उनके कल्याण को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अल्पसंख्यक कल्याण के लिए डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर ग्लोबल पीस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनके समावेशी विकास और अल्पसंख्यकों के उत्थान के प्रयासों को मान्यता देते हुए वाशिंगटन एडवेंटिस्ट यूनिवर्सिटी और AIAM द्वारा प्रदान किया गया। पीएम मोदी को यह सम्मान अनुपस्थिति में दिया गया। AIAM के संस्थापक और अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध सिख परोपकारी जसदीप सिंह को नियुक्त किया गया। संगठन के सात सदस्यीय निदेशक मंडल में विभिन्न भारतीय अल्पसंख्यक समुदायों का प्रतिनिधित्व किया गया है, जिसमें सिख, ईसाई, हिंदू, मुस्लिम और यहूदी समुदाय के सदस्य शामिल हैं। सभा में, जसदीप सिंह ने पीएम मोदी के 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में AIAM की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'भारत में हर नागरिक के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में पीएम मोदी का समावेशी दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!