Tuesday, 29 Sep 2026

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के स्थापना दिवस का उद्घाटन

नईदिल्ली (17 जुलाई 24)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नई दिल्ली के एनएएससी कॉम्प्लेक्स स्थित डॉ. सी. सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम में 96वें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) स्थापना एवं प्रौद्योगिकी दिवस 2024 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीवरंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी एवं रामनाथ ठाकुर, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और सचिव (कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग) एवं महानिदेशक (आईसीएआर) हिमांशु पाठक भी उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 96वें स्थापना एवं प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर संस्थान के कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पौधरोपण किया। केंद्रीय मंत्रियों व राज्य मंत्रियों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 96वें स्थापना एवं प्रौद्योगिकी दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर फसलों की 25 किस्में जारी की और कुछ उत्पाद किसानों को समर्पित किये। पशु विज्ञान व मत्स्य विज्ञान के लिए वैक्सीन किट जारी की, साथ ही, फसलों के वेस्ट से बने विभिन्न उत्पाद भी जारी किये गये। इस अवसर पर वैज्ञानिकों को भी समानित किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कई प्रकाशन का विमोचन भी किया गया। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!