Monday, 28 Sep 2026

भारतीय नौसेना अकादमी में पासिंग आउट परेड 'स्प्रिंग टर्म'

एझिमाला (26 मई 24)। भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला में 25 मई 2024 को 106वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम, 36 और 37 नौसेना विशेष स्तरीय प्रशिक्षण(विस्तारित), 38 नौसेना विशेष स्तरीय प्रशिक्षण (नियमित) और 39 नौसेना विशेष स्तरीय प्रशिक्षण (तटरक्षक एवं विदेशी) के पासिंग आउट परेड (पीओपी) का आयोजन किया गया। परेड का निरीक्षण एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने किया। 34 महिला प्रशिक्षुओं और मित्र देशों के 10 प्रशिक्षुओं सहित 216 प्रशिक्षुओं ने अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण किया, जो उनके प्रारंभिक प्रशिक्षण की पराकाष्ठा को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ दक्षिणी नौसेना कमान और वाइस एडमिरल विनीत मैककार्टी, कमांडेंट, आईएनए ने भी हिस्सा लिया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!