Thursday, 01 Oct 2026

भारत और चीन के बीच LAC को लेकर हुआ बड़ा समझौता

नईदिल्ली (22 अक्टूबर 24)। भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पेट्रोलिंग को लेकर एक नई सहमति बनी है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को दी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि हाल के हफ्तों में भारत और चीन के बीच राजनयिक और सैन्य वार्ता चल रही है। भारत और चीन ने देपसांग और डेमचोक क्षेत्रों में पेट्रोलिंग शुरू करने के लिए समझौता किया है। इस समझौते के तहत, दोनों देशों के सैनिकों को पीछे हटाने और स्थिति को सामान्य करने के लिए कार्रवाई की जाएगी, जिसे मिलिट्री टर्म में 'डिसइंगेजमेंट' कहा जाता है। विदेश सचिव ने कहा कि यह समझौता 2020 में पूर्वी लद्दाख में उत्पन्न तनाव को धीरे-धीरे हल करने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच पेट्रोलिंग की नई व्यवस्था से एलएसी पर तनाव कम होने की उम्मीद है। LAC का मतलब है Line of Actual Control, जो भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा को दर्शाता है। यह रेखा उन क्षेत्रों की सीमाओं को दर्शाती है, जहां दोनों देशों की सेनाएँ एक दूसरे के सामने तैनात हैं, लेकिन यह सीमा की आधिकारिक मान्यता नहीं है। LAC का महत्व भारत-चीन संबंधों में बहुत अधिक है, क्योंकि यह दोनों देशों के बीच विवादित क्षेत्रों का निर्धारण करती है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!