Wednesday, 30 Sep 2026

भारत कपड़ा क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बन सकता है: राहुल

नईदिल्ली (06 अप्रैल 25)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि सरकार के सहयोग और सही बुनियादी ढांचे की बदौलत भारत कपड़ा के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बन सकता है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यहां कपड़ा फैक्टरी का दौरा किया और उसका वीडियो कई सोशल मीडिया मंचों पर साझा किया। उन्होंने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘भारत की कपड़े की विरासत बेजोड़ है, हर 100 किमी पर एक नई कला और एक नई कहानी। लेकिन आज, हमारे अधिकांश कपास के बीज और खेती की तकनीक विदेशी कंपनियों पर निर्भर हैं। हमारे किसानों को कम भुगतान मिलता है और हमारी आपूर्ति श्रृंखला पर असर पड़ा है।'

राहुल ने कहा कि उन्होंने हाल ही में दिल्ली में ‘एचपी सिंह फैब्रिक्स' चलाने वाले परिवार से मिले ताकि आपूर्ति श्रृंखला को समझा जा सके। राहुल गांधी के अनुसार, यह दृढ़ विश्वास है कि अगर सरकार सही उपायों का समर्थन करती है तो भारत (जो कपड़ा निर्यात में चीन से लगभग 10 गुना पीछे है) एक बार फिर कपड़ा क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बन सकता है। उन्होंने जोर दिया कि स्वदेशी कपास में निवेश करना, एकीकृत कपड़ा क्षेत्र का निर्माण करना और भारत के नेतृत्व वाली वैश्विक प्रमाणन प्रणाली स्थापित करना महत्वपूर्ण है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मूल्य श्रृंखला में हर हाथ के लिए सही बुनियादी ढांचे और सम्मान के साथ, भारत एक बार फिर कपड़ा बाजार पर अधिकार कर लेगा।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!