Tuesday, 29 Sep 2026

भारत कल पाक सीमा पर करेगा युद्धाभ्यास

नईदिल्ली (06 मई 25)। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान सीमा के नज़दीक एक महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास को लेकर NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन) जारी किया है। इसका सीधा मतलब है कि उस क्षेत्र में किसी भी सामान्य विमान या एयरलाइन को उड़ान भरने की इजाज़त नहीं होगी। भारत के इस कदम को सैन्य तैयारी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है जिससे पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है।

NOTAM यानी Notice to Air Missions एक ऐसा आधिकारिक संदेश होता है जिसे हवाई क्षेत्र में किसी विशेष गतिविधि के लिए जारी किया जाता है। जब किसी इलाके में सैन्य अभ्यास, मिसाइल परीक्षण या कोई अन्य संवेदनशील काम होता है तब पायलटों और एयरलाइन कंपनियों को चेतावनी देने के लिए यह नोटिस जारी किया जाता है। इस बार भारत ने NOTAM इसलिए जारी किया है क्योंकि सीमा पर लड़ाकू विमानों की गतिविधि, लाइव फायरिंग और अन्य सैन्य अभ्यास होने वाला है। यह अभ्यास पाकिस्तान सीमा के नज़दीक किया जा रहा है जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और सतर्कता का माहौल बन गया है। इससे न सिर्फ हवाई यातायात को सुरक्षित रखा जाता है बल्कि यह दुश्मन के लिए एक कड़ा संदेश भी होता है कि भारत हर स्थिति के लिए तैयार है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!