Wednesday, 30 Sep 2026

भारत का नया पनडुब्बी रोधी युद्धपोत 'अजय' लॉन्च

कोलकाता (23 जुलाई 25)। भारतीय नौसेना की ताकत में एक और घातक हथियार जुड़ गया है। भारत का नया पनडुब्बी रोधी युद्धपोत 'अजय' सोमवार को कोलकाता में लॉन्च किया गया। यह जहाज Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया आठवां युद्धपोत है, जिसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स  ने पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बनाया है।

'अजय' की लॉन्चिंग के मौके पर भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ मटेरियल वाइस एडमिरल किरण देशमुख और उनकी पत्नी प्रिया देशमुख मौजूद रहीं। एडमिरल देशमुख ने इसे 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। हिंद महासागर में चीन लगातार अपने युद्धपोत और परमाणु पनडुब्बियां भेजकर दबदबा बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, पाकिस्तान भी कराची से ग्वादर पोर्ट तक अपनी नौसेना को आधुनिक बना रहा है। ऐसे माहौल में 'अजय' जैसा जहाज भारतीय समुद्री सीमाओं की रक्षा और पनडुब्बियों की ट्रैकिंग में बेहद अहम साबित होगा।

'अजय' को खास तौर पर शैलो वॉटर (कम गहराई वाले समुद्र क्षेत्र) में पनडुब्बी खोज और हमले के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें अत्याधुनिक तकनीक और हथियार सिस्टम लगे हैं। यह जहाज शांत समुद्री क्षेत्रों, तटों के पास, द्वीप क्षेत्रों और हार्बर डिफेंस ऑपरेशन्स के लिए बेहद उपयोगी है। 'अजय' को पूरी तरह भारतीय रक्षा क्षेत्र की तकनीकी क्षमताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे 8 ASW SWC जहाजों में 80% से ज्यादा स्वदेशी उपकरण और सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!