Wednesday, 30 Sep 2026

भारत का Petrol-LPG संकट से इंकार

नईदिल्ली (05 अप्रैल 26)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि ईरान से भारत आ रहा कच्चा तेल भुगतान समस्या के कारण चीन भेज दिया गया। सरकार ने साफ कहा कि भारत को तेल खरीदने में किसी तरह की भुगतान दिक्कत नहीं है और देश की जरूरत के अनुसार कच्चा तेल पूरी तरह सुरक्षित है। भारत 40 से ज्यादा देशों से तेल आयात करता है, इसलिए सप्लाई में कोई कमी नहीं है। मंत्रालय ने यह भी समझाया कि तेल व्यापार में जहाजों का रास्ता बदलना सामान्य प्रक्रिया है।

'बिल ऑफ लैंडिंग' में जो गंतव्य लिखा होता है, वह अंतिम नहीं होता। कई बार व्यापारिक कारणों से जहाज बीच रास्ते में अपना गंतव्य बदल लेते हैं। LPG सप्लाई को लेकर भी मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की। ‘Sea Bird’ नाम का जहाज, जो करीब 44 हजार टन LPG लेकर आया है, मंगलौर पहुंच चुका है और वहां गैस उतारी जा रही है। इससे पहले Green Sanvi भी सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार कर चुका है, जो भारत के लिए राहत की खबर है। सरकार ने दोहराया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बावजूद भारत की तेल और गैस सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!