Tuesday, 29 Sep 2026

भारत के इतिहास में 'सबसे बड़े बहुमत' से चुनाव जीतेंगे मोदी'

न्यूयार्क (26 मई 24)। भारत-अमेरिका संबंधों के विशेषज्ञ रॉन सोमर्स का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2024 का लोकसभा चुनाव भारत के इतिहास में अब तक के 'सबसे बड़े बहुमत' से जीतेंगे। 'इंडिया फर्स्ट ग्रुप' के संस्थापक और अग्रणी बिजनेस एडवोकेसी ग्रुप यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के पूर्व अध्यक्ष रॉन सोमर्स ने कहा कि जब चार जून को लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होंगे तो उसमें मोदी विजयी घोषित होंगे। सोमर्स ने कहा, ‘मेरा मानना है कि नरेन्द्र मोदी देश के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े बहुमत से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे। यह उनके लिए एक श्रद्धांजलि है- 1.40 अरब की आबादी और 97 करोड़ मतदाताओं वाले देश को सात चरण की चुनावी प्रक्रिया में एकजुट करना और इसे निष्पक्ष तथा पूरी तरह से वैध बनाना, और परिणाम की सत्यता पर किसी को भी संदेह नहीं है।'

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा बृहस्पतिवार को 'विकसित भारत 2047' नामक विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में सोमर्स ने कहा कि यह दर्शाता है कि भारत पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव से लेकर मोदी तक इस विचार के पीछे पड़ गया है कि ‘सुधार और भारत को 2047 मोड में लाने की नीति' सार्वभौमिक रही है, देश को उस विकास पथ पर कैसे लाया जाए, इसके लिए सभी को पूर्ण सर्वसम्मति से समर्थन मिला है। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग के अध्यक्ष आदिल जैनुलभाई का विशेष संबोधन और एक समिति द्वारा चर्चा भी की गयी। 'विकसित भारत 2047' प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!