Tuesday, 29 Sep 2026

भारत के पड़ोसी देश में तड़के फिर डोली धरती

नईदिल्ली (16 अगस्त 26)।  भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में रविवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। राहत की बात यह रही कि गहराई अधिक होने के कारण फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार आज सुबह म्यांमार में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया।

NCS ने 'X' पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि भूकंप भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह 06:33 बजे 130 किलोमीटर की गहराई पर आया। भारतीय समयानुसार 16 अगस्त रविवार सुबह 06:33 बजे झटके महसूस हुए। रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता और जमीन से 130 किलोमीटर की गहराई पर इसका केंद्र था। भौगोलिक स्थिति इसकी अक्षांश 24.783 N और देशांतर 94.887 E। इससे पहले 11 जुलाई को भी म्यांमार में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था जिसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी थी। NCS ने बताया कि यह भूकंप भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार रात 12:20 बजे 90 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

Tags:

Follow us

This question is not available..!