Monday, 28 Sep 2026

भारत के लिए ई-मोबिलिटी आरएंडडी रोडमैप पर रिपोर्ट जारी

नईदिल्ली (17 जुलाई 24)। भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने  नई दिल्ली के विज्ञान भवन एनेक्सी में 'भारत के लिए ई-मोबिलिटी आरएंडडी रोडमैप' रिपोर्ट जारी की। आरएंडडी रोडमैप वैश्विक ऑटोमोटिव क्षेत्र की विस्तृत क्षितिज स्कैनिंग और भविष्य की अत्याधुनिक तकनीकी आवश्यकताओं की पहचान करने के बाद तैयार किया गया है। यह अनुसंधान परियोजनाओं को चार महत्वपूर्ण क्षेत्रों में वर्गीकृत करता है: ऊर्जा भंडारण सेल, ईवी एग्रीगेट्स, सामग्री और रिसाइकिल, चार्जिंग और ईंधन भरना, और साथ ही अगले पांच वर्षों में आत्मनिर्भर बनकर वैश्विक नेतृत्व प्राप्त करने के लिए रास्ता बताता है। स्पष्ट मार्ग प्रदान करता है।

हाइब्रिड मोड में आयोजित आधिकारिक शुभारंभ कार्यक्रम में सरकारी अधिकारियों, ई-मोबिलिटी (सीजीईएम) पर सलाहकार समूह के सदस्यों, उद्योग और थिंक टैंक के प्रतिनिधियों और प्रेस और मीडिया के सदस्यों ने भाग लिया। भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय के वैज्ञानिक सचिव डॉ. परविंदर मैनी, ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई), पुणे के महानिदेशक डॉ. रेजी मथाई, नॉन-फेरस मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर (एनएफटीडीसी), हैदराबाद के निदेशक डॉ. के. बालासुब्रमण्यम सहित अन्य ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!