Thursday, 01 Oct 2026

भारत ने अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण

चांदीपुर (21 अगस्त 25)। भारत ने बुधवार को अपनी परमाणु-सक्षम लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के तट पर स्थित चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से किया गया। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, यह परीक्षण सामरिक बल कमान  के तहत किया गया और इस दौरान मिसाइल ने सभी ऑपरेशनल और तकनीकी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस मिसाइल के सफल परीक्षण से देश की ताकत को और भी मजबूती मिली है।  

इस परीक्षण से भारत की सामरिक और परमाणु निवारक क्षमता को और बल मिला है। अग्नि-5 मिसाइल की खास बात यह है कि यह लंबी दूरी तक सटीक निशाना साध सकती है और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। अग्नि-5 भारत की अब तक की सबसे एडवांस और ताकतवर मिसाइलों में से एक है। इसे भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है। यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने में सक्षम है। यह परमाणु हथियार ले जाने के लिए तैयार की गई है और भारत की भूमि आधारित परमाणु रणनीति का अहम हिस्सा है।

अग्नि मिसाइल श्रृंखला का गौरव- अग्नि-5 मिसाइल भारत की 'अग्नि' श्रृंखला की सबसे आधुनिक मिसाइल मानी जाती है। इस सीरीज में पहले भी अग्नि-1, अग्नि-2, अग्नि-3 और अग्नि-4 जैसे सफल संस्करण शामिल हैं, लेकिन अग्नि-5 की रेंज और तकनीक सबसे उन्नत है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!