Thursday, 01 Oct 2026

भारत ने शाह के खिलाफ बेतुके आरोपों पर जताई नाराजगी

नईदिल्ली (03 नवंबर 24)। भारत ने कनाडा के मंत्री डेविड मॉरिसन द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर कड़ी नाराजगी जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडाई उच्चायोग के प्रतिनिधि को सम्मन भेजे व इन आरोपों का विरोध किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मामले को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह आरोप बेतुके और निराधार हैं।

जायसवाल ने कहा, 'हमने कनाडाई उच्चायोग के प्रतिनिधि को तलब किया है। हम कनाडा सरकार के मंत्री द्वारा उठाए गए बेतुके आरोपों का सबसे कड़े शब्दों में विरोध करते हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि कनाडाई अधिकारियों द्वारा जानबूझकर भारत को बदनाम करने की रणनीति के तहत अंतरराष्ट्रीय मीडिया में निराधार आरोप लीक किए गए हैं, जो द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर परिणाम डाल सकते हैं। राजनयिक गतिविधियों के संदर्भ में, जायसवाल ने यह भी कहा कि कुछ भारतीय वाणिज्य दूतावास अधिकारियों को सूचित किया गया है कि उनकी बातचीत पर ऑडियो और वीडियो के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!