Thursday, 01 Oct 2026

भूकंप से कांपी दिल्ली-NCR, पंजाब, जम्मू व अफगानिस्तान

नईदिल्ली ((27 जून 26)। शनिवार शाम दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

नेशनल जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में था। यह धरती की सतह से करीब 215 किलोमीटर की गहराई में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 दर्ज की गई। भूकंप शनिवार शाम करीब 7 बजकर 4 मिनट पर आया। इसका केंद्र काफी गहराई में होने के कारण इसके झटके कई देशों में महसूस किए गए। अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान, भारत, चीन, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में भी भूकंप का असर देखा गया। भारत में दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के कई अन्य इलाकों में लोगों ने तेज झटके महसूस किए। चंडीगढ़ में भूकंप आने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 7:08 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका मेन केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है। इस दौरान तेज झटके महसूस होने पर लोग घरों/दुकानों से बाहर निकल आए। लोगों में डर और सहम का माहौल देखा गया, फिलहाल इस दौरान कोई नुकसान होने की सूचना भी प्राप्त नहीं हुई है। शनिवार को शाम 7.04 मिनट पर पुंछ समेत जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए, जिससे लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!