Tuesday, 29 Sep 2026

भोजशाला: HC के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष पहुंचा SC

धार (22 मई 26)। भोजशाला चौकी परिसर में मुस्लिम समाज की ओर से अब्दुल समद ने एक बयान जारी कर सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका की जानकारी दी है। साथ ही शहर में शांति बनाए रखने की अपील की है। अब्दुल समद के अनुसार पिछले दिनों हाई कोर्ट के आदेश से मुस्लिम समाज में मायूसी थी, क्योंकि समाज को लगा कि वह फैसला एकतरफा था। इसके खिलाफ वे सुप्रीम कोर्ट गए हैं और एसएलपी दायर की जा चुकी है। वरिष्ठ वकील (सलमान खुर्शीद) कोर्ट में इस मामले को मेंशन करेंगे और जल्द से जल्द स्टे लगाने की मांग करेंगे। पिछले 700 सालों से यहां जुमे की नमाज पढ़ी जाती रही है। इस परंपरा को रोके जाने से समाज में दुख है, लेकिन वे संविधान के दायरे में रहकर ही आगे का काम करेंगे। मैं समाज के युवाओं और बुजुर्गों से अपील करता हूं कि शहर में शांति बनाए रखें, किसी के बहकावे में न आएं और ऐसा कोई काम न करें जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़े। हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!