Saturday, 03 Oct 2026

भोपाल में भाजपा दफ्तर की ओर बढ़ रहे कांग्रेसियों की झड़प

भोपाल (22 अप्रैल 26)। भोपाल में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है।  बीजेपी की 'आक्रोश रैली' के जवाब में आज महिला कांग्रेस ने मोर्चा संभाला, लेकिन पीसीसी से बीजेपी दफ्तर की ओर बढ़ रहे पैदल मार्च को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर बीच में ही रोक दिया।

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई तीखी झड़प और झूमा-झटकी देखने को मिली जिसमें महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर पड़ीं, जिससे मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी पुलिस से बहस करते रहे और बीजेपी के खिलाफ नारे लगाते रहे। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण के नाम पर छल करने का आरोप लगाते हुए हाथ में लॉलीपॉप और झुनझुने की तख्तियां लहराकर अपना विरोध दर्ज कराया।पुलिस रीना से लालीपाप छीन रही थी इस दैरान झूमा झटकी हुई जिसमे रीना ज़मीन पर गिर गई जिससे तनाव की स्तिथि बन गई।

Tags:

Follow us

This question is not available..!