Saturday, 03 Oct 2026

भ्रष्टाचार का कैंसर पूरे प्रदेश में फैला: पटवारी

इंदौर (12 अप्रैल 26)। भ्रष्टाचार का कैंसर पूरे मध्यप्रदेश में फैल गया है। इंदौर नशे की गिरफ्त में है। एक भी प्रदेश का मंत्री कहे कि मैं ईमानदार हूँ तो मैं उसके भ्रष्टाचार सिद्ध कर दूंगा। तीन बार का नगर निगम बजट सम्मेलन सांप्रदायिकता की भेंट चढ़ गया, यह भाजपा की सोची-समझी चाल थी। रुबीना इकबाल का मामला पार्टी की अनुशासन समिति के संज्ञान में है जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। यह बात पत्रकार वार्ता में मप्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कही। उनके साथ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौकसे और अमित चौरसिया भी मौजूद थे।

पटवारी ने मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों का उत्तर देते हुए कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है, जिसका राष्ट्रगीत और देश के संविधान उसकी आत्मा है। कांग्रेस का राष्ट्रभक्ति भाजपा से सीखना पड़े। जिस पार्टी ने पचास साल तक अपनी मातृ संस्था में देश का झंडा अपने कार्यक्रमों, अपने संस्थानों में नहीं फहराया, उसी के सदस्य अगर कांग्रेस से यह पूछे कि राष्ट्रगीत का महत्व क्या है। उन्होंने कहा कि आप वंदे मातरम पर राजनीति करने से पहले इंदौर के प्रभारी मंत्री हो। नगरीय प्रशासन मंत्री यहां के विधायक हैं। आपको मध्यप्रदेश और इंदौर शहर को यह बताना पड़ेगा कि 35 लोगों की गंदे पानी से मौतें हुई हैं इसका जिम्मेदार कौन है। आपको बताना होगा कि भाजपा के एक नेता ने कुएं पर मंदिर बनाकर जो दुर्घटना हुई, उसके जिम्मेदार कौन हैं। एमवाय में चूहा कांड का जिम्मेदार कौन है, जिसके कारण मासूम बच्चों की मौत हो गई।  उन्होंने कहा कि नगर निगम में हजारों करोड़ के भ्रष्टाचार हुए हैं, जिसके मामले कोर्ट में चल रहे हैं। यह भ्रष्टाचार झोनल आफिस लेकर महापौर हाउस तक फैला हुआ है। मध्यप्रदेश में ऐसा कोई विभाग का आफिस नहीं है, जहां भ्रष्टाचार व्याप्त न हो। किसी भी ऑफिस में कोई ईमानदार निकलने पर उसका कांग्रेस नागरिक अभिनंदन करेगी। आज करप्शन का कैंसर पूरे मध्यप्रदेश में फैल गया है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!