Thursday, 01 Oct 2026

मंईयां सम्मान स्कीम: महिलाओं को 1 साल में मिलेंगे 30 हजार रुपए

रांची (03 दिसंबर 24)। झारखंड में हेमंत सरकार द्वारा लागू की गई मंईयां सम्मान योजना ने राज्य भर में धूम मचाई हुई है। इस योजना से खुश होकर महिलाओं ने हेमंत सोरेन को पुरुषों की भांति अधिक वोट दिए हैं। यह योजना हेमंत सरकार के लिए सफल साबित हुई। बता दें कि पहले मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 थी, लेकिन चुनाव से पहले सीएम हेमंत ने योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपये करने का ऐलान किया था। सरकार अपने वादे पर पक्की रही। सरकार ने दिसंबर महीने से महिलाओं के खाते में 2500 रुपये भेजने की घोषणा कर दी है। हेमंत सरकार 57 लाख महिलाओं के खाते में 25-25 सौ रुपये भेजेगी। हर महीने 2500 रुपये यानी महिलाओं को हर साल 30 हजार रुपये मिलेंगे। महिला या तो फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड कर या तो फिर नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर फॉर्म ले सकते हैं। यह फॉर्म महिलाओं के लिए बिल्कुल फ्री है। इसके बाद आपको यह फॉर्म में अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी। आपको राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक खाते की डिटेल आदि भरनी होगी। उस फॉर्म में आपको पासपोर्ट साइज फोटो अटैच कर जमा करना होगा। वहीं, मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों से होना आवश्यक है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!