Tuesday, 29 Sep 2026

मंत्रालय मिलते ही एक्शन में शिवराज, तुरंत बुलाई बैठक

नईदिल्ली (10 जून 24)। 9 जून को नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ली है। आज 10 जून की शाम को मोदी कैबिनेट की पहली बैठक हो रही है। इस बैठक में मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा किया गया। इनमें मघ्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। चौहान को भारत का नया कृषि मंत्री बनाया गया है। साथ ही किसान कल्याण और ग्रामीण विकाश मंत्राल्य की जिम्मेदारी भी दी गई है। बता दें कि पिछले साल सीएम बनने से वंचित होने के बाद छठी बार विदिशा लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने वाले शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को पहली बार केंद्रीय मंत्री के रुप में शपथ ली। अब मंत्रालय का प्रभार मिलते ही चौहान एक्शन मोड में आ गए हैं। शिवराज ने देश के कृषि अधिकारियों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि शिवराज कुछ बड़े फैसले भी कर सकते हैं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!