Wednesday, 30 Sep 2026

मंत्री उइके ने मंडला में बंदियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

मंडला (19 अगस्त 24)। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने जिले की महिला जन-प्रतिनिधियों के साथ जिला जेल मंडला के बंदियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उन्होंने बंदियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी और उनके सुखमय भविष्य की कामना की। सभी बंदी भाइयों ने हर्षोल्लास के साथ राखी बंधवाई। इस अवसर पर जिला जेल विभाग का अमला मौजूद रहा।

Tags:

Follow us

This question is not available..!