Monday, 28 Sep 2026

मंदिर ट्रस्ट की छवि धूमिल हुई, उसे ठीक करेंगे

अयोध्या (06 जुलाई 26)। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक खासी गहमागहमी के बीच हुई। बैठक में हुए फैसले के बाद राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रेस कॉन्फेंस की। चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट के नए महासचिव बनाए गए कृष्ण मोहन ने कहा कि हमारी छवि धूमिल हुई है उसे ठीक करेंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कहा कि चढ़ावा जो चोरी हुआ है  हम सभी उससे आहत हैं। कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी ने कहा कि चढ़ावा चोरी में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। आप को बता दें कि राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने राम मंदिर कथित चढावा चोरी मामले के तूल पकड़ने के बाद पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था। इस मामले की जांच के लिये गठित विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) की शुरुआती जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज होने के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास समेत सात स्थायी सदस्य शामिल हैं। 

आप को बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच के लिए गत 13 जून को गठित एसआईटी ने 23 जून को राज्य सरकार को अपनी शुरुआती रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आठ नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। जांचकर्ताओं ने हटाए गए सीसीटीवी फुटेज को भी बरामद किया है, जिसमें कथित तौर पर आरोपी लोग मंदिर परिसर से बाहर निकलते समय रकम छुपाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस मामले में चंपत राय, अनिल मिश्रा और विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, मगर फैजाबाद बार एसोसिएशन के वकीलों ने उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है

Tags:

Follow us

This question is not available..!