Monday, 28 Sep 2026

मई 2024 में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1.73 लाख करोड़

नईदिल्ली (02 मई 24)। मई 2024 के महीने के लिए सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा। इसमें वर्ष-दर-वर्ष 10 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई, जो घरेलू लेनदेन में मजबूत वृद्धि (15.3 प्रतिशत वृद्धि) और आयात में कमी (4.3 प्रतिशत) दर्शाता है। रिफंड के बाद, मई 2024 के लिए शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.44 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

मई 2024 के संग्रह का विवरण इस तरह है- केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी): 32,409 करोड़ रुपये, राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी): 40,265 करोड़ रुपये, एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी): 87,781 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 39,879 करोड़ रुपये भी शामिल है, उपकरः 12,284 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र किए गए 1,076 करोड़ शामिल हैं।

वित्त वर्ष 2024-25 में मई 2024 तक सकल जीएसटी संग्रह 3.83 लाख करोड़ रुपये रहा। यह वर्ष-दर-वर्ष 11.3 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्शाता है, जो घरेलू लेनदेन में मजबूत वृद्धि (14.2 प्रतिशत) और आयात में मामूली वृद्धि (1.4 प्रतिशत) से संभव हुआ है। रिफंड के बाद, वित्त वर्ष 2024-25 में मई 2024 तक शुद्ध जीएसटी राजस्व 3.36 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 11.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

वित्त वर्ष 2024-25 में मई, 2024 तक संग्रह का विवरण नीचे दिया गया है- केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी): 76,255 करोड़ रुपये, राज्य माल एवं सेवा कर (एसजीएसटी): 93,804 करोड़ रुपये; एकीकृत माल एवं सेवा कर (आईजीएसटी): 1,87,404 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 77,706 करोड़ रुपये को दर्शाता हैं, उपकर: 25,544 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 2,084 करोड़ रुपये शामिल हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!