Thursday, 01 Oct 2026

मक्सी में दो सम्प्रदाय भिड़े, एक की मौत, कई घायल

शाजापुर (26 सितंबर 24)। जिले के मक्सी कस्बे में बुधवार शाम एक समुदाय के युवकों के बीच हुआ विवाद दो सम्प्रदाय के झगड़े में तब्दील हो गया और हालात इतने बिगड़े कि पथराव, मारपीट और फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। इस घटनाक्रम में करीब दर्जन भर लोग घ्याल भी हुए हैं। इनमे से गंभीर घायलों को इंदौर रैफर किया गया है। दो पक्षों के विवाद के बाद से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुआ है। मक्सी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी टीएस बघेल ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। स्थिति पर नकर रखी जा रही है। मक्सी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कुछ घायलों का इलाज शाजापुर में भी चल रह है। घटना के बाद अन्य जिलों से भी पुलिस फ़ोर्स बुलाया गया है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!