Wednesday, 30 Sep 2026

मणिपुर पहुंचे राहुल, हिंसा प्रभावितों और राज्यपाल से मिले

इंफाल (08 जुलाई 24)। कांग्रेस सांसद और LOP राहुल गांधी आज असम और मणिपुर के दौरे पर है। राहुल गांधी ने मणिपुर के अपने दौरे के दौरान सोमवार को राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। राज्य के कई स्थानों पर राहत शिविरों का दौरा करने और वहां रह रहे जातीय हिंसा के पीड़ितों से बातचीत करने के बाद कांग्रेस नेता ने शाम को राजभवन में उइके से मुलाकात की। पिछले साल मई में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से यह राहुल गांधी का राज्य का तीसरा दौरा है। इसके पूर्व राहुल गांधी सबसे पहले जिरिबाम पहुंचे और हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए राहत शिविर में मौजूद लोगों से मुलाकात की थी। इसके बाद गांधी ने चुराचांदपुर में मंडप तुईबोंग रिलीफ कैंप में हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। आपको बता दें कि राहुल के मणिपुर आने से पहले रात 3:30 बजे जिरिबाम के फिटोल गांव में उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों के कैस्पिर वैन (एंटी लैंड माइन वैन) पर फायरिंग की थी। इसमें एक फायर ब्रिगेड को भी निशाना बनाया गया था। सुरक्षाबलों ने सर्चिंग के बाद 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।




Tags:

Follow us

This question is not available..!