Thursday, 01 Oct 2026

मणिपुर में भाजपा को झटका, NPP ने सरकार से समर्थन वापस लिया

इंफाल (17 नवंबर 24)। मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर नेशनल पीपुल्स पार्टी ने भाजपा नीत सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। यह कदम मणिपुर में चल रही अशांति और मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की कोशिशों को लेकर उठाया गया है। नेशनल पीपुल्स पार्टी ने मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर भा.ज.पा. सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की नीतियों के कारण राज्य में स्थिति बिगड़ी है और हिंसा को रोकने में वे नाकाम साबित हो रहे हैं। NPP ने भाजपा सरकार को राज्य में बढ़ती अशांति के लिए जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप है कि भाजपा के शासन के दौरान राज्य में हालात और बिगड़े हैं और केंद्र और राज्य सरकारों की नाकामियों की वजह से हिंसा और संघर्ष का दौर चलता रहा है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!