Wednesday, 30 Sep 2026

मणिपुर में CRPF के काफिले पर हमला, एक जवान शहीद, दो घायल

जिरिबाम (14 जुलाई 24)। मणिपुर के जिरिबाम में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों सीआरपीएफ और स्टेट पुलिस की संयुक्त टीम पर घात लगातर हमला किया है। इस हमले में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई, जबकि दो पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने शहीद सीआरपीएफ कर्मी का नाम अजय कुमार झा बताया। सभी घायल कर्मी जिरिबाम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किए गए हैं। शनिवार सुबह, सेइजांग कुकी गांव से भारी हथियारों से लैस उग्रवादियों ने रविवार सुबह एक बड़ा हमला शुरू कर दिया और उन्होंने तीन घंटे से अधिक समय तक मेइतेई गांव और सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया। पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ जवान को उस समय माथे पर गोली मारी गई जब वह वाहन चला रहा था।

जिरीबाम के एक निवासी ने बताया कि जिस सटीकता के साथ हमले किए गए, उससे पता चलता है कि आतंकवादी अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे थे। यह पांचवीं बार था जब एक ही क्षेत्र से हमला किया गया और क्षेत्र की तलाशी के प्रयासों को कुकी महिलाओं ने रोक दिया। सीआरपीएफ और पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले आतंकवादियों की तलाश के लिए एक संयुक्त टीम ने अभियान शुरू कर दिया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!