Tuesday, 29 Sep 2026

मतदाताओं-नेताओं को जोड़ेगा 'द लोगसभा' प्लेटफॉर्म

नईदिल्ली (04 जुलाई 26)। भारत में डिजिटल तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच राजनीति को अधिक पारदर्शी, तथ्यपूर्ण और नागरिक-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से  'द लोगसभा' नामक एक नए डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की जा रही है। प्लेटफॉर्म का दावा है कि यह नागरिकों, राजनीतिक दलों, मीडिया संस्थानों और उभरते नेताओं को एक ही मंच पर राजनीतिक जानकारी, डेटा आधारित विश्लेषण और जनभागीदारी के आधुनिक साधन उपलब्ध कराएगा।

 'द लोगसभा' का उद्देश्य राजनीति को केवल चुनावी खबरों या घटनाओं तक सीमित रखने के बजाय उसे आंकड़ों, शोध और सत्यापित जानकारी के माध्यम से आम लोगों के लिए अधिक सरल और समझने योग्य बनाना है। इसके जरिए नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे और सार्वजनिक मुद्दों पर अपनी भागीदारी दर्ज करा सकेंगे। The LogSabha को Shivalik Bharat Group की एक नई पहल के रूप में विकसित किया जा रहा है। समूह के अनुसार, इसकी स्थापना वर्ष 2005 में संदीप (शिवा) ने राष्ट्र सेवा के उद्देश्य से की थी। शुरुआती दौर में संगठन ने सेना, सरकारी अस्पतालों और सार्वजनिक संस्थानों को आवश्यक दवाइयों की आपूर्ति कर स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान दिया। इसके बाद वर्ष 2009 में समूह ने Bhati Constructions Ltd. के साथ साझेदारी कर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में कदम रखा। संगठन का कहना है कि उसने NHAI, CPWD और नोएडा प्राधिकरण सहित विभिन्न सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर हाईवे, एक्सप्रेसवे और अन्य आधारभूत ढांचा परियोजनाओं पर कार्य किया है। LogSabha App को नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद को मजबूत करने वाले डिजिटल मंच के रूप में विकसित किया जा रहा है। ऐप में राजनीतिक जानकारी, जनमत और चुनावी डेटा को एकीकृत करने की योजना है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!