Thursday, 01 Oct 2026

मनमोहन सिंह का निधन: पाक पीएम ने नहीं जताया शोक !

नईदिल्ली (30 दिसंबर 24)। पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त न करने के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के फैसले की सोशल मीडिया पर दुनिया थू-थू  कर रही है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले के गाह गांव में जन्मे सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनका पिछले बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सिंह के निधन पर दुनिया भर से शोक संदेश आए लेकिन न तो शहबाज शरीफ और न ही उनके बड़े भाई और तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ ने उनके निधन पर कोई शब्द कहे। देश ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर कई देशों के नेताओं ने सोशल मीडिया पर शोक जताया। लेकिन पाकिस्तान से किसी उच्च स्तरीय अधिकारी की अनुपस्थिति और शाही परिवार की ओर से सार्वजनिक रूप से शोक न जताने पर पत्रकारों और बुद्धिजीवियों में नाराजगी देखी गई।

पाकिस्तान सरकार की ओर से केवल उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'पाकिस्तान की जनता और सरकार की ओर से डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।' पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत जावेद, जो वहां के प्रमुख अखबारों में लिखते हैं, ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, 'मुझे सच में लगता है कि पाकिस्तान से किसी उच्च स्तरीय नेता को डॉ. मनमोहन सिंह, जो दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे, के अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहिए था। आखिरकार, वह उन भारतीय नेताओं की आखिरी पीढ़ी का हिस्सा थे जो यहां से पाकिस्तान गए थे। मैंने उनसे एक बार मुलाकात की थी और उन्होंने भावुक होकर अपने गांव (जो अब चकवाल जिले में है) की बात की थी।' जावेद ने यह भी याद दिलाया कि पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और बेनजीर भुट्टो राजीव गांधी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे, हालांकि उस वक्त राजीव प्रधानमंत्री नहीं थे।  


Tags:

Follow us

This question is not available..!