Wednesday, 30 Sep 2026

मप्र कपड़ा उद्योग निवेश का प्रमुख केंद्र: सीआईआई

भोपाल (25 फरवरी 25)। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-भोपाल में सीआईआई की टेक्सटाइल्स एंड अपैरल की राष्ट्रीय समिति की बैठक में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश को कपड़ा उद्योग के निवेश के लिए एक प्रमुख केंद्र बताया। समिति के अध्यक्ष कुलिन लालभाई ने कहा कि मध्यप्रदेश अपनी भौगोलिक स्थिति, बेहतर लॉजिस्टिक्स और निवेश अनुकूल नीतियों के कारण कपड़ा और परिधान उद्योग के लिए प्रतिस्पर्धात्मक रूप से किफायती राज्य बन गया है। 

लालभाई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष प्रयास से कपड़ा उद्योग को बढ़ावा मिल रहा है। श्रम-प्रधान क्षेत्र होने से इसमे बड़े पैमाने पर रोज़गार सृजन होता है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा, जहाँ पीएम मित्र पार्क मूर्त रूप लेगा। राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टेक्सटाइल उद्योग की सहायता के लिये संवेदनशील हैं। उन्होंने उद्योगो को बढ़ावा देने के लिये हर स्तर से सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। बैठक में उपस्थित औद्योगिक विशेषज्ञों और सीआईआई प्रतिनिधियों ने कहा कि मध्यप्रदेश छोटे और बड़े स्तर के टेक्सटाइल निवेश के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार उद्योगों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग देगी। मध्यप्रदेश ने खुद को फार्म-टू-फाइबर, फाइबर-टू-फैब्रिक, फैब्रिक-टू-फैशन, और फैशन-टू-फॉरेन के विजन को दृष्टिगत रखते हुए कपड़ा उद्योग की पूरी मूल्य श्रृंखला के लिए एक आदर्श स्थान के रूप में स्थापित किया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!