Thursday, 01 Oct 2026

मप्र की लाडली बहनों को सीएम ने दी सौगात

भिंड (12 जुलाई 26)। मध्यप्रदेश में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 38वीं किश्त को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करोड़ों बहनों को सौगात दे दी है। राज्य की करोड़ों महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए भिण्ड जिले के लहार से योजना की 38वीं किश्त सीएम ने जारी कर दी है। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई को भिण्ड जिले के लहार में बहनों को ये सौगात दे दी है।

आपको बता दें कि  मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की पात्र महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है। हर महीने लाखों बहनें इस किस्त का इंतजार करती हैं और अपने जरुरतों को पूरा करती हैं। भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में योजना की 38वीं कि स्त की राशि ट्रांसफर हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की महिलाओं के खातों में ₹1835 करोड़ ट्रांसफर कर दिए हैं। लाडली बहना योजना का स्टेटस चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं, यहां 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' टैब पर क्लिक करें, समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर भरें और OTP से वेरिफाई करें। इसके बाद आपके भुगतान का लेटेस्ट स्टेटस पता चल जाएगा। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!