Thursday, 01 Oct 2026

मप्र के 35 जिलों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने का अलर्ट

भोपाल (24 जून 26)। मध्य प्रदेश में मानसून ने आखिरकार जोरदार एंट्री कर दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रदेश के कई हिस्सों में सक्रिय हो चुका है। राजधानी भोपाल सहित इंदौर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बैतूल, मंडला और सिवनी में बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, विदिशा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, रीवा और ग्वालियर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने के आसार हैं। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि कई क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बादलों की तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

मानसून की सक्रियता किसानों के लिए राहतभरी खबर लेकर आई है। लंबे इंतजार के बाद  बारिश से सोयाबीन, मक्का, धान और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई को गति मिलने की उम्मीद है। कई जिलों में किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा होता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। दक्षिण और पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए जल्द ही पूरा मध्य प्रदेश मानसूनी बारिश से तरबतर हो सकता है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!